सुराज की कीमत
सुराज की कीमत पढ़ो-लिखो, कुछ अच्छा करके नाम कमाओ, जग में आये हो तो जग में तुम छा जाओ। याद रखेगी दुनिया उनको, जो अच्छा करते हैं। आज ठोककर छाती बोलो, देश पे हम मरते हैं। जब लाल,बाल और पाल हमारे नायक हो जायेंगें। भगत सिंह, आजाद को बोलो, भुला नहीं पायेंगें। पेट की खातिर जीते जो वो श्वान हुआ करते हैं। मन में जिसके हो देशप्रेम, भगवान हुआ करते हैं। सोचो,करो,विचारो जिससे, जग में जीवन व्यर्थ न जाये, तुम्हें बुलाने आने पर यम भी शर्मा जाये। उन वीरों को कोटि नमन, हम आज सभी करते हैं, जिनकी कुर्बानी के दम पर हम आज सुराज करते हैं। --0— दया शंकर मिश्र ‘ सागर ’ ...