नववर्ष की शुभकामना

 

नववर्ष की शुभकामना

दोस्तो, आप सबको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें

आप सब खुशियां मनायें।

आशा  ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि आगत वर्ष,

आप सबके लिये आम नहीं, खास होगा।

इस बात का आपको भी, निश्चय ही अहसास होगा।

जब आपका कोई चाहने वाला, आपके आसपास होगा.

तो कैसे नहीं आपको खुशियों का आभास होगा।

हटेंगें तिमिर रूपी दुखों के बादल,

आपकी मेधा के होंगें सभी कायल,

वो लम्हा ही आपके लिये, बहुत ही खास होगा।

बढ़ेगा विदेशी निवेश, देश में

तो निश्चय ही हम सबका विकास होगा।

खुलेंगें ज्ञान-चक्षु भी हमारे, देश हमारा विश्वगुरू होगा

है बैठा कोई मनस्वी प्रशासक, जिससे हैं विचलित मानवता विनाशक।

मन में जिनके हो विश्व-बंधुत्व की भावना,

जो रात-दिन करें सबके सुख की कामना।

वो योगी ही होगा औ उसके हृदय में, निश्चय ही पुण्यात्मा वास होगा

फैलेगी उसके सुकार्यों की खुशबू, तो संस्था का अपने भी विकास होगा

संकल्प मन में शुभ सदा और हो शुभ भावना

शुभ आज है, कल भी रहे, दुख का न हो कभी सामना।

कुछ फूल खुशियों के खिलें, कुछ सुमन श्रद्धा के चढ़ें।

तो देवता भी दें अशीष कि- आप आगे ही बढ़ें।

 

                           दया शंकर मिश्र सागर

Comments

Popular posts from this blog

पत्नी चालीसा

पत्नी संग कुंभ स्नान